पलामू: अंग्रेजी शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ाई, 48.75 वाइन बरामद

    पलामू: अंग्रेजी शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ाई, 48.75 वाइन बरामद

    पलामू(PALAMU): पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सीमरा गांव में अंग्रेजी शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई है. मौके से 48.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. इसके अलावा अलग-अलग ब्रांड के लेबल और कॉर्क बरामद किए गए हैं. इस सिलसिले में सीमरा गांव के दीपक प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दीपक फरार है. उत्पाद अधीक्षक पलामू को गुप्त सूचना मिली थी कि पाटन थाना क्षेत्र के सीमरा गांव में दीपक प्रसाद के घर अवैध अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री चलायी जा रही है. सूचना के आलोक में उत्पाद विभाग की एक टीम बनाकर छापामारी की गयी. यहां से प्लास्टिक बोतल में अवैध विदेशी शराब (किंग गोल्ड) बरामद की गई. इस बोतल पर फोर सेल इन अरुणाचल प्रदेश अंकित था। कुल 65 बोतल शराब बरामद हुई. साथ ही इम्पेरियल ब्लू, रॉयल स्टेज तथा अलग अलग ब्रांड के लेबल एवं काफी मात्रा में कॉर्क बरामद किए गए.

    ये भी पढ़ें: 

    वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ छापा, चार व्यक्तियों पर हुई कार्रवाई

    छापामारी से पहले ही आरोपी दीपक प्रसाद घर से फरार हो गया था. उसके खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है. जिस तरह से अलग अलग ब्रांड के लेबल, बोतल और कॉर्क मिले हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर यहां अंग्रेजी शराब बनाई जा रही होगी. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि यहां बनी शराब लाइन होटल और किराने की दुकानों में खपाई जा रही थी. इससे पहले 13 जनवरी 2021 को इस सिलसिले में दीपक प्रसाद के घर छापामारी की गयी थी. उस कार्रवाई के बाद से दीपक कुछ दिन शराब बनाने का कार्य छोड़ दिया था. इधर, हाल के दिनों में पुनः विदेशी शराब बना रहा था.  कार्रवाई टीम में प्रदीप शर्मा के अलावा उत्पाद विभाग के जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, हुसैनाबाद (पलामू)  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news