सड़क की नहीं हुई मरम्मत, तीन करोड़ रुपए ले उड़े इंजीनियर बाबू! अब जिप सदस्यों ने कर दिया ये एलान


चाईबासा(CHAIBASA): सड़क के गड्ढ़े को भरने के लिए एनएचई 75 विभाग के मुख्य अभियंता ने तीन करोड़ की निकासी कर ली, मगर, सड़क का गड्ढा जस का तस रहा. साठ-गांठ का आरोप ठेकेदार पर भी लगा. आज चाईबासा सिंहपोखरिया और झींकपानी मुख्य सड़क के उस सड़क के गड्ढ़े को श्रमदान कर नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य ने भरने का एलान किया है. इसके लिए जगन्नाथपुर भाग एक से जिला परिषद के लिए निर्वाचित सदस्य मानसिंह तिरिया ने एक ज्ञापन सदर अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा है और उसकी प्रति उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भी दी है. नव निर्वाचित जिप सदस्य ने कहा कि चाईबासा सिंहपोखरिया झींकपानी मुख्य सड़क मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन और लौह अयस्क की ढुलाई के कारण एनएच 75 आवागमन के योग्य नही रह गया है.
ये भी पढ़ें:
कोलकाता से उड़ाकर देवघर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट ने किया लैंड- ट्रायल सफल
सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले सड़क का हाल खस्ता
सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले इस सड़क के पुनर्निमार्ण के लिए ना तो केन्द्र और ना ही राज्य सरकार ध्यान दे रही है. इस कारण इसे ठीक करने के लिये बुधवार को झींकपानी के जिला परिषद सदस्य जॉन मीरन मुंडा और मंझारी के जिप सदस्य माधव कुंकल और जगन्नाथपुर भाग एक के जिप सदस्य मानसिंह तिरिया ग्रामीणों के साथ मिल कर श्रमदान कर सड़क के गड्ढ़े को भरने का काम करेंगे. बता दें कि चाईबासा से हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग के लिए विभाग के द्वारा तीन करोड़ का निविदा निकाला गया था जिससे करीब 33 किमी सड़क का मरम्मत किया जाना था. मगर मजे की बात है कि इस सड़क में लूट मची हुई है और इसी लूट की भेंट चढ़ गए सरकार के तीन करोड़ रूपये. सड़क के मरम्मतीकरण के नाम पर रूपये की निकासी तो हो गई, मगर, सड़क ज्यों की त्यों ही रह गयी. अब उसी सड़क का श्रमदान कर निर्माण किया जाएगा.
रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा
4+