मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से मिली थोड़ी राहत 

    मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से मिली थोड़ी राहत

    धनबाद(DHANBAD) | कोयलांचल को आज दोपहर बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली.  दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए ,तेज हवा शुरू हुई और गरज के साथ वर्षा शुरू होने लगी.  हालांकि बादलों  ने जैसा तामझाम बनाया था , वैसी बारिश नहीं हुई फिर भी थोड़ी बहुत बारिश हो जाने से तापमान में गिरावट आई है. पिछले 5 दिनों से लोग गर्मी से परेशान थे.  उमस भरी गर्मी ने लोगो को परेशान कर रखा था.  थोड़ी देर बाहर निकलने पर बदन पसीने से तरबतर हो जा रहा था.  इससे आज थोड़ी राहत मिलती दिख रही है.  हालांकि अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और उम्मीद यही की जा रही है कि आगे भी बारिश हो सकती है. 



    Related News