झारखंड में बह रही भ्रष्टाचार की गंगोत्री के सारे स्रोत रघुवर सरकार तक जाते हैं- सरयू राय का बड़ा आरोप

    झारखंड में बह रही भ्रष्टाचार की गंगोत्री के सारे स्रोत रघुवर सरकार तक जाते हैं- सरयू राय का बड़ा आरोप

    धनबाद(DHANBAD): निर्दलीय विधायक सरयू राय ने सूबे के पूर्व सीएम रघुवर दास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने  कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार की जो गंगोत्री बह रही है, उसके सारे स्रोत रघुवर सरकार तक जाते हैं. बता दें कि इसी धनबाद में कुछ दिनों पहले रघुवर दास पत्रकार से सरयू का नाम सुनकर बिफर पड़े थे, ओर कई आरोप लगाए थे. आज बारी मानो सरयू राय की ही थी. उन्होंने कहा कि बालू और पत्थर के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई तो हो रही है लेकिन राष्ट्रीय संपत्ति कोयले की लूट पर चुप्पी क्यों?, जबकि कोयला राष्ट्रीय संपत्ति है और इसको सुरक्षित और संरक्षित करना केंद्र सरकार की जवाबदेही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार की सुस्ती अधिक है. 

    सुपाड़ी नेता हो सकते हैं लेकिन गजेड़ी नहीं

    झारखंड में चल रही ईडी जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि ईडी ने जांच तो शुरू कर दी, निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के यहां भारी निवेश के कागजात मिले, अन्य जगहों से रुपए जब्त किए गए, लेकिन अब जांच एजेंसी अजमंजस में पड़ गई है. क्योंकि जांच का दायरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है. भ्रष्टाचार के स्त्रोत पिछली सरकार तक पहुंच रहे हैं. मतलब अगर सही ढंग से जांच हो जाए तो रघुवर सरकार पर आरोप साबित होने लगेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में राजनीतिक स्तर पर भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो झारखंड भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बन जाएगा. सरयू राय ने कहा कि सुपाड़ी नेता हो सकते है लेकिन गजेड़ी नेता तो नहीं है. बता दे कि तीन दिन पहले धनबाद आए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरयू राय को सुपाड़ी नेता कहा था.

    ये भी पढ़ें: 

    प्रेमिका के साथ हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, AK 47 राइफल के साथ कई और हथियार बरामद

     नगर पालिकाओं को चाहिए कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाएं

    सरयू  राय ने कहा कि झारखंड में नगर पालिकाएं अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रही है. घरों से जो जल और मल निकल रहे हैं, बिना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में फिल्टर किए ही उसे नदी में बहा दिया जा रहा है. नतीजा है कि ऐसा पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे है. उनके प्रयास से झारखंड में औद्योगिक प्रदूषण तो बहुत हद तक नियंत्रित हो गया है लेकिन नगरीय प्रदूषण उतनी ही तेजी से बढ़ा है. नदियों में उन का प्रकोप साफ देखा जा रहा है. 15वे वित्त आयोग में सरकार ने विशेष फंड दिया है. नगर पालिकाओं को चाहिए कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाएं,  डीएमएफटी फंड का उपयोग करें. हालांकि उन्होंने जोड़ा कि झारखंड में यह एक बहुत बड़ा घोटाला साबित होने जा रहा है. बता दें कि अभी 3 दिन पहले ही धनबाद में रघुवर सरकार ने कहा था कि उन्होंने 5 साल तक झारखंड में बेदाग सरकार दी है और किसी को साहस नहीं है कि वह ₹1 की गड़बड़ी का भी आरोप लगा दे. उन्होंने सरयू राय को स्तरहीन आदमी बताते हुए कहा था कि उनकी बातों का वह जवाब देना उचित नहीं मानते.

    रिपोर्ट: शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news