सारंडा में मनाया गया पर्यावरण दिवस, ग्रामीणों ने की नाका लगाने की मांग     

    सारंडा में मनाया गया पर्यावरण दिवस,  ग्रामीणों ने की नाका लगाने की मांग     

    चाईबासा(CHAIBASA): वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत सारंडा वन प्रमंडल, चाईबासा और टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट लिमिटेड की ओर से आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. सारंडा वन प्रमंडल के विभिन्न प्रक्षेत्रों में वृक्षारोपण और अलग-अलग स्थानों पर पौधे बांटे गए. पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया.

    विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की शुरुआत कुमडी गांव में एनाइडर्स स्टार्ट कर की गई. उसके बाद कुमड़ी के ग्रामीणों के बीच पौधे का वितरण किया गया. कुमडीह के सेंगिया एंग्रिया ने वन विभाग से अनुरोध किया कि कुमडिह सेडल मार्ग पर नाका लगाया जाए. विश्व पर्यावरण दिवस का ये कार्यक्रम वन विश्रामागार, बराईबुरू प्रांगण में मनाया गया. विश्व पर्यावरण दिवस के केवल एक पृथ्वी विषय पर पॉट-पेंटिंग प्रतियोगिता का अयोजन किया गया है. विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने कक्षा 1 से 7 और कक्षा 8 और उच्च वर्ग को दो भागों में इस प्रतियोगिता में भाग लिया.

    ये भी पढ़ें: 

    BOKARO: बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप

    “पर्यावरण संरक्षित कर भविष्य बदल सकते हैं“

    इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा ने बताया कि हम जिस पृथ्वी पर रहते हैं, उसे बनाए रखने और उसकी रक्षा करने का दायित्व हम सभी का है. आप अतीत को नहीं बदल सकते हैं लेकिन पर्यावरण को संरक्षित करते हुए आप भविष्य को बदल सकते हैं. विश्व पर्यावरण दिवस 2022 को ‘ओनली वन अर्थ’ विषय के साथ मनाया जा रहा है. इस दिन का उत्सव हमें पर्यावरण को संरक्षित करने और व्यक्तियों, उद्यमों और समुदायों द्वारा एक प्रबुद्ध राय और जिम्मेदार व्यवहार के आधार को व्यापक बनाने का अवसर प्रदान करता है. इसके बाद वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट प्लान के तहत बनाए गए कैनोपी ब्रिज का उद्घाटन किया गया. इसका उपयोग आमतौर पर बंदरों, गिलहरियों और अन्य वृक्षावासी प्रजातियों के लिए किया जाता है.

    रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, गुवा(चाईबासा)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news