बोकारो(BOKARO): झारखंड में बालू का दाम आसमान छू रहा है. क्योंकि यहां माफिया राज चल रहा है. बालू के काले कारोबार का मामला इतना बड़ा है कि आए दिन कार्रवाई होती है. इसके बावजूद भी अवैध बालू का धंधा चल रहा है. बोकारो जिले के तेनुघाट ओपी के अवैध बालू का धंधा करने वाले माफियाओं के खिलाफ लगातार हो रही छापामारी से हड़कंप मचा है.
तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार ने रविवार को चंदू बोर बस्ती के निकट ओएनजीसी इंस्टॉलमेंट के नजदीक बालू से लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा और जब्त कर थाने ले आए. इससे पहले बीते दिनों अवैध कोयला कारोबारी जो कोयला जमा कर रखे थे उसे भी छापा मारकर जब्त किया था. इस तरह की कार्रवाई से अवैध धंधा करने वाले कारोबारियों की कमर टूट रही है.
रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया/ बोकारो
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

