समधन का गला रेतने के बाद घर में लगा दी आग , फिर समधी ने भी खुद का गला काटा, दोनों की स्थिति गंभीर

    समधन का गला रेतने के बाद घर में लगा दी आग , फिर समधी ने भी खुद का गला काटा, दोनों की स्थिति गंभीर

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में एक वृद्ध ने पहले तो अपने समधन का चाकू से गला काट दिया और फिर उसके घर को आग के हवाले कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वृद्ध ने अपना भी गला काट लिया. इससे दोनों ही गंभीर रुप से घायल हो गए. घर में लगी आग देख मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच मं जुट गई है.

    क्या है मामला

    वृद्ध रंजित राय ने अपनी समधन सोमा चक्रवर्ती के घर में घुसकर उसपर धारदार हथियार से हमला किया.  हमला करने के बाद उसने घर में रखे गैस सिलेंडर की मदद से पूरे घर में आग लगा दी और खुद का गला काट लिया. इधर पड़ोसियों ने घर में आग लगा देख किसी तरह आग पर काबू पाया और दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया. दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. ऐसे में दोनों ही कुछ बोल पाने को स्थिति में नहीं है. रंजित की स्थिति ठीक होने पर ही हमले का कारण पता चल पाएगा. स्थानीय लोगों के अनुसार सोमा की बेटी की शादी रंजित के बेटे के साथ हुई थी. सोमा घर पर अकेले ही रहती थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news