जैप वन में कार्यरत दफ्तरी ने किया सुसाइड , पुलिस जांच में जुटी

    जैप वन में कार्यरत दफ्तरी ने किया सुसाइड , पुलिस जांच में जुटी

    रांची(RANCHI): डोरंडा स्थित जैप वन में कार्यरत दफ्तरी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है.40 वर्षीय मृणाल बनर्जी का फंदे से लटका शव उनके ही घर से बरामद किया गया है.


    रांची के डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात जैप से सूचना दी गई कि मृणाल बनर्जी नामक व्यक्ति ने अपने ही कमरे में फांसी लगा लिया है.जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. देर रात होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है.

    कमरा बन्द किया और कर लिया सुसाइड

    40 वर्षीय मृणाल बनर्जी जैप कैम्पस में ही रहा करते थे. उनकी पत्नी भी जैप में ही नौकरी करती है.मृतक पत्नी ने पुलिस को बताया है कि रात में वो अपने कमरे में सोने चले गये थे ,वो कुछ काम में व्यस्त थी ,देर रात जब वो भी कमरे में गई तो उनके पति फांसी के फंदे से झूलते मिले.
    यह देख कर वह चिल्लाने लगी.आवाज सुन कर आस पास लोग भी दौड़ कर आए ,लेकिन तब तक उनके पति की मौत हो चुकी थी.

    आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं 

    मृणाल बनर्जी जैप में दफ्तरी के पद पर कई वर्षों से तैनात थे.साथ ही बच्चों को पढ़ाने का काम भी किया करते थे.उनकी पत्नी भी उन्हीं के विभाग में कार्यरत थी. दोनों के बीच किसी तरह का तनाव भी नहीं था इसके बावजूद मृणाल बनर्जी ने क्यों सुसाइड किया यह सवाल है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.मामले में अभी तक परिवार वालों की तरफ से थाने में कोई लिखित आवेदन भी नहीं दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news