नशे में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काट की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    नशे में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काट की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

     सिमडेगा ( SIMDEGA) -  पाकरडांड थाना क्षेत्र के डुमरडीह में आज दोपहर में राममलार नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सोनी उराइन की हत्या टांगी से सिर पर मार कर की. घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पंहुची और शव को कब्जे में लेकर हत्यारे पति राममलार को गिरफ्तार किया. जानकारी मिली कि राममलार शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था. आज दोपहर भी वह शराब के नशे में घर आया और पत्नी से झगड़ने लगा। इसी दौरान बहस बढने लगी तो पति राममलार ने घर में रखी टांगी उठाकर पत्नी के सिर पर दे मारा. जिससे उसकी पत्नी की मौके पर हीं मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

     रिपोर्ट - अमित रंजन, सिमडेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news