नशे में देवर ने भाभी से दुष्कर्म का किया प्रयास, विफल होने पर की मारपीट , मामला दर्ज

    नशे में देवर ने भाभी से दुष्कर्म का किया प्रयास, विफल होने पर की मारपीट , मामला दर्ज

     चाईबासा ( CHAIBASA) - किरीबुरु थाना अन्तर्गत कलैता गांव निवासी चार बच्चों की मां ने अपने देवर जक्रियस किस्पोट्टा पर मारपीट, हत्या की धमकी देने और दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला की शिकायत पर किरीबुरु थाना पुलिस ने जक्रियस किस्पोट्टा के खिलाफ किरीबुरु थाना कांड संख्या- 15/22, दिनांक 20.5.22 धारा-341/323/307/504/506/376 के तहत मामला दर्ज किया है. प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति वर्ष 2012 से एक आपराधिक मामले में जेल में बंद है. वह किसी तरह मेहनत, मजदूरी कर अपना व परिवार का पेट पाल रही है. पति के नहीं रहने की वजह से उसका देवर हत्या और उसके साथ दुष्कर्म करने की धमकी देता है.18 मई को वह शराब के नशे में घर में घुस गया और मारपीट कर दुष्कर्म किया. फिर अगले दिन 19 मई को वह घर में बच्चों के साथ सोई थी तो देवर शराब के नशे में पुनः दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की और हत्या करने की कोशिश की. महिला को घायल स्थिति में किरीबुरु पुलिस ने सेल अस्पताल में भर्ती कराया. महिला गंभीर रूप से जख्मी है और खतरे से बाहर बताई जा रही है.

    रिपोर्ट - संदीप गुप्ता, गुवा, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news