तूफान से तबाही के बाद राहत की कोई आहट नहीं पर बिफरे विधायक राज सिन्हा
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद(DHANBAD): शनिवार की शाम आई तूफान से हुई तबाही के बाद अभी तक स्थिति सामान्य नहीं हुई है. पुटकी के बीएनआर इलाके में बिजली नहीं है, पानी नहीं है, पेड़ घरों पर गिरे हुए हैं, पेड़ की सफाई नहीं हुई है. आज वहां पहुंचे विधायक राज सिन्हा ने जमकर सरकार और प्रशासन पर भड़ास निकली. उन्होंने कहा कि कल घटना घटी और आज तक कोई भी प्रशासन आम लोगों की परेशानी देखने समझ ने नहीं आया.
प्रशासन पर भड़के विधायक
उन्होंने अधिकारियों से बात की, यहां तक कि धनबाद के उपायुक्त से भी उनकी बातें हुई. उन्होंने कहा कि आदेश दे दिया गया है लेकिन आदेश क्रियान्वित नहीं हुआ है. राज सिन्हा ने कहा कि ऐसी व्यवस्था हमने नहीं देखी है. कल शाम से दो बार उन्होंने इलाके का दौरा किया लेकिन लोगों की परेशानी कुछ कम नहीं हुई है.
यह सही है कि प्राकृतिक आपदा है, इस आपदा को रोका नहीं जा सकता है लेकिन आपदा के बाद तत्काल लोगों को राहत पहुंचाई तो जा ही सकती है. कई घर उजड़ गए हैं, घर ढह गए हैं, घरवाले चोटिल हुए हैं, बच्चे घायल हैं, फिर भी सजगता नहीं दिखाई जा रही है. उन्होंने सीओ, फारेस्ट अफसर, उपायुक्त सबसे बातें की और व्यवस्था कराने की बात कही लेकिन लगभग 24 घंटा होने को है, राहत की कोई आहट नहीं दिख रही है.
रिपोर्ट: शांभवी के साथ प्रकाश, धनबाद
4+