मैनहर्ट घोटाला के दोषियों पर कार्रवाई नहीं तो सरकार के खिलाफ कोर्ट जाएंगे : सरयू राय

    मैनहर्ट घोटाला के दोषियों पर कार्रवाई नहीं तो सरकार के खिलाफ कोर्ट जाएंगे : सरयू राय

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): विधायक सरयू राय ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर झामुमो-सरकार, मंत्री और विपक्ष इन सब पर लगातार निशाना साधा है. स्वास्थ्य मंत्री से लेकर पूर्व सीएम रघुवर दास से जुड़े मामलों को लगातार उठा रहे हैं. अपनी ताजा प्रेस रिलीज़ में उन्होंने रघुवर दास का नाम लिए बगैर हेमंत सरकार को चेतावनी दी है कि मैनहर्ट घोटाले को लेकर तत्कालीन नगर विकास मंत्री सह अन्य दोषियों के विरूद्ध उचित कार्रवाई अगर सरकार नहीं करती है तो मजबूर होकर इसके खिलाफ वे न्यायालय की शरण में जाएंगे.

    ब्यूरो के अधिकारियों के पास प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया लंबित

    उन्होंने कहा कि मेनहर्ट घोटाला में झारखंड उच्च न्यायालय ने अब तक दो बार स्पष्ट आदेश दिया है कि “आवेदक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के आयुक्त/ सचिव के पास वाद दायर करने जाएं, यदि मामले में तथ्य होगा तो ब्यूरो कारवाई करेगा.” ब्यूरो द्वारा प्रारम्भिक जांच की गई. जांच में अभियुक्त चिन्हित हो गये, उनका दोष सिद्ध हो गया. जांचकर्ता ने 6 माह पहले जांच प्रतिवेदन सौंप दिया है. तत्कालीन नगर विकास मंत्री दोषी पाये गये हैं. उनका नाम अभियुक्तों की सूची में पहले नंबर पर है. ब्यूरो के वरीय अधिकारियों के पास प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई करने की संचिका तब से लंबित है. उन्होंने कहा कि अगर 21 मई तक सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया तो वे न्यायालय की शरण लेंगे. 

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड(जमशेदपुर)



    Related News