पवन की मौत के बाद परिजन उतरे सड़क पर, शव को रख चौक किया जाम

    पवन की मौत के बाद परिजन उतरे सड़क पर, शव को रख चौक किया जाम

    धनबाद(DHANBAD): गुहीबांध के पास मामूली बात को लेकर हुई हिंसक झड़प में जिंदगी की जंग हारे पवन केशरी को इंसाफ दिलाने के लिये परिजन व पंजाबी मुहल्ले के लोग आज सड़क पर उतर आये. शव को रखकर कतरास थाना चौक को चारों तरफ से जाम कर दिया गया है. आंदोलनकारी आरोपी संतोष दे, कृष्णा दे, रोहित राज दे व अन्य की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है और मुआवजा मांग रहे है. सभी प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं. 

    थानेदार के समझाने के बाद भी टस से मस नहीं हुए आंदोलनकारी

    कतरास थानेदार रणधीर सिंह दो बार वार्ता कर चुके हैं. लेकिन आंदोलनकारी टस से मस नहीं हुए. सभी इंसाफ व दोषियों को फांसी की मांग कर रहे हैं. बता दे कि हिंसक झड़प के बाद पवन कोमा में चला गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस दो आरोपी मोहित व रवि राज को जेल भेज चुकी है. घंटों थाना चौक जाम रहने की वजह से  दुकानदार व राहगीरों को काफी कठिनाई हो रही है.

    रिपोर्ट: प्रकाश, धनबाद



    Related News