अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे ट्रेक्टर को ग्रामीणों ने रोका, पुलिस को सूचित कर ट्रेक्टर किया उनके हवाले


देवघर (DEOGHAR) - जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के डढ़वा नदी से मंगलवार की सुबह बालू कारोबारी के द्वारा अवैध बालू उत्खनन किया जा रहा था. ऐसा देखने पर ग्रामीणों ने अवैध बालू लदे दो ट्रेक्टर को रोका और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों ट्रेक्टर को जब्त कर लिया.
उत्खनन के कारण हो रही पेयजल समस्या
चांदपुर के ग्रामीणों का कहना है कि बालू कारोबारी के द्वारा लगातार धड़ल्ले से बालू उत्खनन किया जाता है. ऐसे में सभी ग्रामीण ने मिलकर अधिकारी को लिखित शिकायत भी दी थी. लेकिन उत्खनन पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. वहीं बेखौफ बालू कारोबारी खुलेआम ट्रेक्टर मालिक बालू उठाव को अंजाम दे रहे हैं. वहीं बालू उठाव करने से जलस्तर लगभग 20 फीट नीचे चला गया है. इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. वहीं बगल से ही जसीडीह दुमका रेल लाइन का रेलवे ऑवर ब्रिज बना है. जो कि ब्रिज के आसपास से भी बालू उत्खनन कर लिया है. विवश होकर मंगलवार को सभी ग्रामीण एकत्रित हुए और बालू उत्खनन पर रोक लगाने के लिए डढ़वा नदी पर गए तो देखा की लगभग आधे दर्जन ट्रेक्टर से बालू लोड किया जा रहा था. ग्रामीणों के रोकने पर ट्रेक्टर सहित चालक ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा. इसका बाद मामले की जानकारी जसीडीह पुलिस को दी गई और ट्रेक्टर को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई.
रिपोर्ट : अरविन्द कुमार, देवघर/जसीडीह
4+