मजदूरों के ऊपर ही पलट गया कोयला लदा ट्रक, दो की मौत, तीन घायल

    मजदूरों के ऊपर ही पलट गया कोयला लदा ट्रक, दो की मौत, तीन घायल

    रांची (RANCHI) : उमेडण्डा हेन्देगीर में कोयला लदा ट्रक पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गयी है और तीन मजदूर घायल हो गये हैं. सोमवार देर रात की घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार दोपहर पुलिस पहुंची. मामला बुढ़मू थाना क्षेत्र का है.

    जानकारी के मुताबिक कोयला लदा ट्रक इचापिडी के इस्तियाक खान और चकमे नवाटोली के मनु मुंडाक  ऊपर ही पलट गया. दबने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उमेडण्डा मे सड़क जाम कर दिया है. शव को सड़क पर रख कर स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.



    Related News