एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें.....

    एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें.....

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद की सड़कें 'साइलेंट किलर' बन गई है. आज फिर राजगंज में दुर्घटना हुई ,जिसमें घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई.  जानकारी के अनुसार टेंपो और कार में टक्कर हुई ,टक्कर में टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कुछ लोग के घायल हो गए.  बता दें कि जिले की कोई भी ऐसी सड़क नहीं है जहां रोज कोई ना कोई दुर्घटनाएं नहीं हो रही है.  कोलियरी इलाकों का हाल तो और भी ख़राब है.

    धनबाद(DHANBAD) | कारोबारियों की हत्या और रंगदारी के लिए धमकी के साथ घरों पर फायरिंग के विरोध में आज धनबाद का सबसे भीड़भाड़ वाला बाजार पुराना बाजार बंद है.  अप्सरा ड्रेसेस  के मालिक के आवास पर शुक्रवार की रात हुई फायरिंग के विरोध में पुराना बाजार चेंबर ने यह निर्णय लिया है.  बता दें कि अप्सरा ड्रेसेस के मालिक मोहम्मद सलीम के आजाद नगर, गफ्फार कॉलोनी स्थित आवास पर शुक्रवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई थी.  उन्हें बहुत दिनों से धमकी भरे कॉल भी आ रहे थे. 

    धनबाद(DHANBAD) | जब आप छोटे थे तो मां-बाप की उंगलियां पकड़कर चलना सीखा और जब आज उन्हीं मां-बाप को आपकी जरूरत पड़ी तो आप उसे वृद्धाश्रम में भेज दिया, यह कहां का न्याय है, कहां का धर्म है.  आज ऐसी ही कई माता-पिता मदर्स डे के मौके पर सवाल कर रहे हैं, जिसका जवाब समाज नहीं दे सकता.  16 साल से संचालित लाल मुनी बृद्धा  सेवाश्रम में जीवन यापन कर रहे माताओं को आज धनबाद नगर के कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने  शहर में कार्यक्रम आयोजित कर वैसी माताओं को सम्मानित किया, 

    धनबाद(DHANBAD) |  पूरे प्रदेश के साथ-साथ धनबाद में भी आज मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली गई.  यह कार्यक्रम आज पूरे प्रदेश में प्रस्तावित था, इसी के तहत आज धनबाद के सिटी सेंटर के पास भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुटे और वहां से शव  यात्रा निकालकर रणधीर वर्मा चौक पहुंचे और वहां शव  को आग के हवाले किया.  भाजपा नेता और कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे- सरकार भ्रष्टाचारी है, अब नहीं चलेगी ,-गद्दी छोडे  ,गद्दी छोडे .  भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश था.  

    धनबाद(DHANBAD) | राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (इंटक) के उपाध्यक्ष तथा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री  ए के झा ने आज यहां  बताया कि भारत सरकार के कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया पर दबाव डालकर बंद पड़ी  एक सौ कोयला खदानों में 20 कोयला खदान को  बड़े पूंजीपतियों को सौंपने की घोषणा की है, जिसका टेंडर शीघ्र निकाला जा रहा है. कोल इंडिया लिमिटेड के लगभग ढाई लाख कर्मचारी ,जो स्थाई मजदूर के दर्जे पर हैं तथा ढाई लाख ठेकेदार मजदूर के वेज रिवीजन का मामला काफी दिनों से लटका हुआ है.

    धनबाद(DHANBAD) | गैंगस्टर प्रिंस खान पुलिस के लिए नासूर बन गया है. पुलिस के बिछाए जाल से बाहर निकल कर वह लगातार मनमर्जी कर रहा है.  वीडियो जारी कर रहा है ,लोगों को धमका रहा है, गोलियां मरवा रहा है.  शनिवार की रात नया बाजार के जमीन कारोबारी लाला खान की हत्या में जमानत पर छूटकर बाहर आए वासेपुर  निवासी डब्लू अंसारी पर  अंधाधुंध फायरिंग की गई.  हमलावरों ने उसे दौड़ाकर गोलियां  मारी.  6 चक्र से अधिक गोलियां चली, जिसमें 3 गोलियां डब्लू अंसारी के शरीर में लगी.  अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखकर उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया. 



    Related News