कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

    कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

     सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें सोमवार, दिनांक 9 मई को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है:


    आईएमए की 24 घंटे की हड़ताल आज ,ठप रहेंगी जिले की निजी स्वास्थ्य सेवाएं: प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर समीर कुमार से रंगदारी मांगने ,हत्या की धमकी देने और इससे परेशान होकर डॉक्टर के धनबाद छोड़ने समेत अन्य मुद्दों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सोमवार को 24 घंटे की हड़ताल बुलाई है .डॉक्टरों की हड़ताल के चलते निजी अस्पताल, नर्सिंग होम व क्लीनिक में ओपीडी सेवा प्रभावित रहेगी. इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज नहीं किया जाएगा. सभी निजी जांच घरों से भी बंद का समर्थन करने की अपील की गई है. (प्रभात खबर)

    बंद रहा पुराना बाजार, व्यवसाई बोले जिला प्रशासन और उसका तंत्र ध्वस्त: शहर के पुराना बाजार ,मुर्गी पट्टी स्थित अप्सरा बाजार के मालिक मोहम्मद सलीम और रतन जी रोड के कारोबारी मुकेश केजरीवाल समेत अन्य लोगों से रंगदारी की मांग किए जाने तथा वासेपुर में मोहम्मद सलीम के घर गोलीबारी के विरोध में रविवार को पुराना बाजार अपराहन 3:00 बजे तक बंद रहा. पुराना बाजार के व्यवसायियों ने विधि व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन कर रत्नेश्वर मंदिर के सामने धरना दिया. कारोबारियों ने कहा कि सरकार व प्रशासन दुकानदारों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो वह दुकान बंद कर जिला प्रशासन को चाबी सौंप देंगे . (प्रभात खबर)

    आउटसोर्सिंग कंपनियों की कुंडली खंगाल रही एजेंसी: बीसीसीएल में काम कर रही पांच आउटसोर्सिंग कंपनियों के मालिकों और वरीय पदाधिकारियों का मोबाइल कॉल डिटेल्स तथा मैसेज का डिटेल्स केंद्रीय जांच एजेंसी निकाल रही है. इसमें फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है. बड़े टेंडर को मैनेज करने के नाम पर चल रहे खेल की तह तक पहुंचने की कोशिश में कुछ अन्य केंद्रीय एजेंसियों से भी सहयोग मांगा गया है. बताते चलें कि शुक्रवार और शनिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने पांच आउटसोर्सिंग कंपनियों के 9 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया था. (प्रभात खबर)

    10 साल की नौकरी पूरी होने पर ही रेल कर्मचारी मांग सकेंगे ट्रांसफर:  भारतीय रेलवे में स्वैच्छिक इंटर जोनल ट्रांसफर के लिए अब 10 साल की नौकरी पूरी करनी होगी. रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के जीएम से कहा है कि वह स्थानीय मान्यता प्राप्त कर्मचारी यूनियन से बातचीत कर यह सुनिश्चित करें कि ट्रांसफर की अवधि विस्तार के नियम को किस किस कैटेगरी के कर्मियों पर लागू किया जाए .अभी 5 साल की नौकरी पूरी करने के बाद रेलवे का कोई भी अराजपत्रित कर्मचारी दूसरे जोनल रेलवे में तबादले का आवेदन दे सकता है. (हिंदुस्तान)

    प्रिंस के शूटरों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी: आजाद नगर ,गफ्फार कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी सलीम के घर गोलीबारी एवं  लाला हत्याकांड के आरोपी डब्लू अंसारी पर फायरिंग मामले में बैंक मोड़ और भूली पुलिस ने वासेपुर और आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की. पुलिस की अलग-अलग टीम ने पांडवपाला, आजाद नगर ,अमन सोसायटी, वासेपुर क्षेत्र में कई ठिकानों पर दबिश दी .आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है. (हिंदुस्तान)

    धनबाद जेल पहुंचा एटीएस, खगाली अमन व प्रिंस गैंग से जुड़े अपराधियों की कुंडली: धनबाद में रंगदारी के लिए उत्पात मचाने वाले अमन सिंह और प्रिंस खान अब एटीएस के रडार पर हैं. रांची एटीएस की टीम दोनों के गैंग से जुड़े अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है .सूत्रों के मुताबिक एटीएस की एक टीम ने रविवार को धनबाद जेल में जाकर दोनों के गैंग के अपराधियों के बारे में जानकारी हासिल की. उनके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की भी जानकारी जुटाई. पुलिस सूत्रों का कहना है कि धनबाद में हाल के दिनों में अपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय से एटीएस को धनबाद भेजा गया है. (दैनिक भास्कर)

    कोयलांचल के युवा डांसरों ने मुंबई में मचाया धमाल ,हासिल किया गोल्ड: धनबाद के युवकों ने डांस के क्षेत्र में झारखंड का नाम रोशन किया है. कोयलांचल के बिट ऑन क्रू नामक  डांस ग्रुप ने 7 मई को नवी मुंबई में आयोजित इंडियन हिप हॉप डांस चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है, वहीं हजारीबाग के रिदम डांस ग्रुप ने सिल्वर मेडल हासिल किया है. (दैनिक भास्कर)

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news