सकते में परिजन, आखिर कैसे हुई श्रीप्रसाद की मौत !

     सकते में परिजन, आखिर कैसे हुई श्रीप्रसाद की मौत !

    दुमका (DUMKA) : एक मजदूर की संदिग्ध मौत से परिजन सकते में हैं. मामला दुमका जिला के जामा थाना का है. यहां महारो स्थित आलू गोदाम में वर्षों से कार्य करने वाले एक मजदूर की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी.

    परिजनों ने की मुआवजे की मांग

     मृतक का नाम श्रीप्रसाद राय है जो जामा थाना के भोडाबादर गांव के रहने वाले थे. मृतक के परिजन संतोष राय ने बताया कि श्रीप्रसाद दो दशक से ज्यादा समय से अमित जोशी के आलू गोदाम में मजदूरी करते थे. कल देर रात सहकर्मी गंभीर स्थिति में उसे लेकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुचे थे, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. देर रात परिजनों को यह सूचना दी गयी कि श्रीप्रसाद राय छत से गिरकर घायल हो गए हैं. उन्हें फूलो झानो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. आज सुबह जब परिजन फूलो झानो पहुंचे तो श्रीप्रसाद को मृत पाया. परिजनों ने मामले की जांच के साथ साथ मुआवजा की मांग की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news