अदालत से शूटर अमन सिंह की गुहार, हम यहां सुरक्षित नहीं, यूपी के जेल में भेज दें
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद (DHANBAD) : डॉक्टर तो भगवान होते हैं, हम उनसे रंगदारी नहीं मांग सकते. मुझे बदनाम किया जा रहा है. यहां से मुझे यूपी के किसी भी जेल में भेज दीजिए, उक्त बातें शुक्रवार को पेशी के दौरान उत्तर प्रदेश के कुख्यात शूटर अमन सिंह ने अदालत से कही. आज पूर्व विधायक समेत सभी आरोपियों को अदालत में सशरीर पेश कराया गया था. नीरज हत्याकांड में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत अन्य आरोपियों का सफाई बयान आज भी दर्ज नहीं किया जा सका. हालांकि सुनवाई के दौरान कांड के नामजद अभियुक्त संजय सिंह एवं विनोद सिंह ने अदालत में आवेदन दायर कर समय की याचना की. अधिवक्ता मोहम्मद जावेद एवं पंकज प्रसाद ने कहा कि दोनों आरोपी अदालत द्वारा पारित 2 मई के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे. लिहाजा उच्च न्यायालय का आदेश प्राप्त करने तक उन्हें समय दिया जाय.
प्रश्नसूची की मांग खारिज
उक्त आवेदन का अपर लोक अभियोजक कुलदीप शर्मा ने पुरजोर विरोध किया और कहा कि अब बचाव पक्ष केवल मामले को लंबा खींचना चाह रहा है, इसलिए उन्हें समय नहीं दिया जाना चाहिए. उभय पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने दोनों के समय आवेदन को स्वीकार किया और सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी है. बता दें कि 25 अप्रैल को संजीव सिंह, पंकज सिंह, एवं डब्ल्यू मिश्रा, ने जबकि 27 अप्रैल को अमन सिंह , सागर सिंह, संजय सिंह, कुर्बान अली, विनोद सिंह,धनजी सिंह ने अभियुक्तों से पूछे जाने वाले प्रश्नों की पूरी सूची उपलब्ध कराने की याचना की थी. अदालत ने 2 मई को यह याचिक खारिज कर दिया था और प्रश्नों की सूची सौंपने से इनकार किया था. आज की तारीख अभियुक्तों का सफाई बयान दर्ज करने के लिए निर्धारित की गई थी.
4+