कुख्यात अपराधी और बालू ठेकेदार बाबू गोप की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    कुख्यात अपराधी और बालू ठेकेदार बाबू गोप की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    सरायकेला ( SARAIKELA ) - जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सतबोहनी जमालपुर में ईंटा- गिट्टी- बालू सप्लायर कार्तिक गोप उर्फ बाबू गोप की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 
      उसके खिलाफ कई और मामले भी दर्ज है. मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई है.  परिजनों के अनुसार कार्तिक पिछले 1 हफ्ते से किसी लड़की के साथ जमालपुर में रह रहा था. बीती रात सुभाष प्रामाणिक, बजरंग गोराई, मुकेश दास उर्फ गुलटू एवं 8- 10 की संख्या में अपराधियों ने घर से निकाल कर तलवार, चाकू और अन्य हथियारों से उसकी हत्या कर दी. सुभाष प्रमाणिक का भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह अपराध कर्मी दीपक मुंडा का सहयोगी रह चुका है. फिलहाल सुभाष प्रमाणिक संतोष थापा गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है. कार्तिक गोप इन दिनों ईटा, गिट्टी, बालू, सीमेंट के ट्रेडिंग का काम करता था, और क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्य से लेकर जमीन की खरीद- बिक्री में भी सक्रिय था. जबकि संतोष थापा गिरोह का कार्यक्षेत्र भी इसी इलाके में है. पुलिस इसे वर्चस्व की लड़ाई के एंगल से जोड़कर देख रही है.
     

    रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news