जमशेदपुर : सनकी पति ने ले ली पत्नी की जान ! बच्चों का हुआ यह हाल

    जमशेदपुर : सनकी पति ने ले ली पत्नी की जान ! बच्चों का हुआ यह हाल

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया. फरार होने से पहले आरोपी ने अपने बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया. घटना उलीडीह थाना के शांति विहार कॉलोनी की है.

    दो दिन पहले ही कॉलोनी में रहने आए थे

    मृतक महिला का नाम रेखा देवी है. उसका पति ड्राइवर है. दो दिन पहले ही इनका परिवार यहां किराए के मकान में रहने आया था. पड़ोसियों के मुताबिक सोमवार सुबह महिला का पति घर लौटा. उसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. महिला के पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर डाली. महिला के सर पर चोट लगी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई. इसे तड़पता छोड़ दो बच्चों को घर में बंद कर पति मौके से भाग गया. पड़ोसियों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने मकान मालिक को इसके बारे में बताया. मकान मालिक के मुताबिक जब वह सूचना पा कर पहुंचे तो रेखा देवी को जमीन पर पड़ी हुई देखा. चारो तरफ खून फैला हुआ था. उन्होंने तत्काल पुलिस को जानकारी दी.

    किसी और के घर कैसे पहुंचा परिवार

    मौके पर पहुंची उलीडीह थाना पुलिस ने महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पड़ोसियों के अनुसार महिला या उसके पति यहां कैसे रह रहे हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. घर किसी और ने किराए पर ले रखी थी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आ रहा है. अनुसंधान के बाद ही निश्चित तौर पर कुछ कहा जा सकेगा.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news