धनबाद (DHANBAD) : दिव्यांग बच्चों के विशेष स्कूल 'पहला कदम' में शनिवार को अमृत महोत्सव के तहत बीसीसीएल, सीएसआर द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में बीसीसीएल के महाप्रबंधक सीएसआर, डॉ नेहा बजाज (फिजीशियन), डॉ प्रदीप कुमार तिवारी (ENT), रितेश कुमार झा (Dental), डॉ आर के ठाकुर, सविता जी, बीसीसीएल सीएसआर से रुखसाना परवीनआदि उपस्थित थे. सभी चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. जो बच्चे नेशनल खेलने दिल्ली जा रहे हैं, उनकी हौसला अफजाई की और शुभकामनाएं दी. नर्सरी एवं क्लास वन के बच्चों को किताबें दी.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


