BIG BREAKING : दामोदर में नहाने गए थे सिंदरी के चार लडके, डूबने के बाद एक का नहीं मिल रहा सुराग

    BIG BREAKING : दामोदर में नहाने गए थे सिंदरी के चार लडके, डूबने के बाद एक का नहीं मिल रहा सुराग

    धनबाद (DHANBAD) : दामोदर नदी में  शनिवार को सिंदरी का एक युवक डूब गया है.  स्थानीय गोताखोर नदी में युवक को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है.  लोग डिमांड कर रहे हैं कि NDRF को लगाकर युवक को खोजवाया जाय. 

    पिता की साल भर पहले हुई थी मौत

    घटना के संबंध में पता चला है कि सिंदरी के चार लड़के आज दोपहर बाद दामोदर नदी में नहाने गए.  3 लड़के तो निकल गए लेकिन एक श्याम नाम का लड़का नदी में ही डूब गया.  डूबने की सूचना उसके दोस्तों ने ही लोगों को दी.  उसके बाद स्थानीय गोताखोरों को लगाकर युवक की  खोजबीन शुरू की गई लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.  जिस स्थान पर घटना घटी है, वह बोकारो जिले का भोजूडीह थाना क्षेत्र पड़ता है.  जानकारी मिली है कि जो लड़का डूबा है, उसके पिता नहीं हैं. एक  साल पहले ही उनकी असाध्य बीमारी से मौत हो गई थी.  मां का रो रो कर बुरा हाल है. 



    Related News