बिजली विभाग के पावर हाउस मे लगी भीषण आग, लाखों का सामान जल कर राख


चतरा (CHATRA) : चतरा में आग ने भीषण तबाही मचाई. डीसी आवास के समीप स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है. इस आग में बिजली विभाग में लाखों का सामान स्वाहा हो गया. इन आग की लपटों से पूरा माहौल धुआं-धुआं हो गया. अगलगी की सूचना मिलते ही पूरे दल-बल के साथ सदर थाना प्रभारी लव कुमार, बिजली विभाग के जेई मंटू शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई. अभी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जारी है. अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण आग लगी है.
रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा
4+