गर्मी में छूट रहे सबके पसीने, चोरों की बल्ले-बल्ले, एक ही रात में तीन घर में हाथ साफ

    गर्मी में छूट रहे सबके पसीने, चोरों की बल्ले-बल्ले, एक ही रात में तीन घर में हाथ साफ

    देवघर (DEOGHAR) : बिजली नहीं रहने से एक ओर लोग परेशान हैं, गर्मी के वजह से घर की छत या बाहर सो रहे हैं. वहीं यह मौसम चोरों के लिए फायदेमंद बना हुआ है. इसी का फायदा उठा कर चोर घरों से लाखों का समान लेकर चम्पत हो रहे हैं. ताजा मामला जसीडीह थाना क्षेत्र के गनजोरा जमुनिया गांव का है जहां बीती रात चोरों ने तीन घरों मे ताला तोड़ कर  लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गए.

    ताला तोड़ कर सोना-चांदी किया पार

    पीड़ित किशोर दास ने बताया कि रात्रि को सभी लोग खाना खाने के बाद सो गये थे. बिजली नहीं रहने के कारण कमरे मे ताला लगाकर कमरे के बाहर सोये थे जब नींद खुली तो देखा कि घर का ताला टूटा था. ताला टूटा देख घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था. उन्होंने बताया कि  घर के पास खेत में कुछ समान फेंका पड़ा था. जब घर में जांच पड़ताल किया तो नगद लगभग 25 हजार रुपये, सोने , चांदी के जेवरात और कपड़ा चोर उड़ा ले गए. वहीं अंबिका दास के घर से सोने चांदी का जेवरात चोरी कर लिया. अंबिका दास ने बताया कि अपने घर में और मुख्य द्वार में ताला बंद कर अपनी पत्नी के साथ तीन दिन पूर्व जामताड़ा गये थे. वापस लौटे तो देखा कि  घर के सभी ताले टूटे थे और सामान बिखरे थे. जांच पड़ताल किया तो ट्रंक में रखे सोने चांदी के जेवरात गायब थे.

    यहां भी टूटे ताले

    गनजोरा जमनिया के ही रहने वाला शुभम कुमार के घर से चोर सफल नहीं हो पायी. शुभम कुमार ने बताया कि हम सभी देवघर में रहते हैं. सुबह सूचना मिली कि गांव मे अंबिका दास और किशोर दास के घर मे चोरी ताला तोड़ कर चोरी कर लिया है और आपके घर का भी ताला टूटा है. सूचना मिलते ही घर पहुंचे तो देखा ताला टूटा था और कुछ समान चोरी नहीं हुआ है.  गांव में चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस  घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू किया.



    Related News