गांव की सरकार - मतदाता की गुहार : इस गर्मी में 15-20 किमी दूर वोट के लिए कैसे जाएं हुजूर !

    गांव की सरकार - मतदाता की गुहार : इस गर्मी में 15-20 किमी दूर वोट के लिए कैसे जाएं हुजूर !

    चाईबासा (CHAIBASA) : विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड-सदर पंचायत पंडावीर और बडालगिया के मुंडाओं तथा ग्रामीण मतदाताओं ने मतदान  केंद्रों को पहले की तरह समीप बनाएं रखने की मांग की है. इस संबंध में विधायक दीपक बिरुवा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर संबंधित गांव में ही मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव दिया.

    दूर मतदान केंद्र का विरोध

    इन दिनों जहां मतदान केंद्र बनाया जा रहा है, मतदाताओं को अपने गांव से लगभग 15-20 किमी दूर वोट देने जाना होगा. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि इससे ग्रामीण मतदाताओं को काफी परेशानी होगी. इसकारण मतदाता वोट देने के अधिकार का उपयोग नहीं कर पाएंगे. पंडावीर पंचायत के अंजदबेड़ा, जोजोहातु, सिंगीझारी, हेस्साबांध, पासुबेड़ा, पेटापेटी, रंगामाटी, बड़ा बंकाउ गांव सभी के लिए एकमात्र मतदान केंद्र के.वी. उच्च विद्यालय बरकेला को बनाया जा रहा है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. इसी तरह बड़ा लगिया पंचायत के गांव रो-रो, तिलैयसूद, जुगीदारु, कबरागुटू, छोटा लगिया के लिए एकमात्र मतदान केंद्र मध्य विद्यालय बड़ालगिया बनाया जा रहा है. इसके लिए स्थानीय मतदाताओं ने रोष जताया.

     

    रिपोर्ट : अविनाश कुमार,चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news