जमीन म्यूटेशन के लिए मांग रहा था घूस, रंगे हाथ धराया

    जमीन म्यूटेशन के लिए मांग रहा था घूस, रंगे हाथ धराया

    धनबाद (DHANBAD) : मंगलवार को बाघमारा अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी देवेंद्र पांडे को 9000 रुपए घूस लेते एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने  रंगे हाथ पकड़ा. एसीबी के  डीएसपी नितिन खंडेलवाल मामले की  मॉनिटरिंग कर रहे थे. धनबाद के भेलाटांड निवासी नेपाल चंद्र महतो ने शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया था कि अंचल राजस्व कर्मचारी ने उनसे जमीन की  म्यूटेशन के लिए 25 हजार रुपए घूस  मांग रहे हैं. एसीबी ने मामले की सत्यता की जांच की. जांच में आरोप सही पाये जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया. रिश्वत की पहली किस्त के रूप में शिकायतकर्ता नेपालचंद्र महतो ने मंगलवार को कर्मचारी के हाथ में नौ हजार रुपए दिए.  घूस के रुपये हाथ में आते ही एसीबी की टीम ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया. इस गिरप्तारी के बाद बाघमारा अंचल कार्यालय में अफरातफरी मच गई थी. 

    रिपोर्ट : ओम प्रकाश ,धनबाद 



    Related News