सड़क दुर्घटन में एक ही परिवार के आठ लोग घायल, मेला देख लौट रहा था परिवार

    सड़क दुर्घटन में एक ही परिवार के आठ लोग घायल, मेला देख लौट रहा था परिवार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - एनएच 33 के तिसई में सोमवार शाम एक बड़ी सड़क दुर्घटन घटी. इस दुघर्टना में कुल आठ लोग घायल हो गए . सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

    क्या है मामला

    चांडिल के आसनबनी से मेला देखकर लौट रहे लोगों से भरे ऑटो को ट्रेलर ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. इससे ऑटो सवार एक ही परिवार के बच्चे सहित कुल आठ लोग घायल हो गए. सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल लाया गया. यहां सभी का इलाज चल रहा है.

    मेला देख रहे थे सभी

    जानकारी के अनुसार सभी ऑटो सवार बोड़ाम के बोटा गांव के रहने वाले हैं. परिवार के लोग आसनबनी के रामगढ़ में मेला देखने के लिए रविवार की सुबह गये हुये थे. दूसरे दिन वे अपने घर की तरफ टेंपो से लौट रहे थे. इस बीच ही एनएच 33 तिसाइ में यह घटना घटी. घायलों में जोरम पहाड़िया, पत्नी माको पहाड़िया, बच्चों में जोसरा पहाड़िया (8), कृर्ति पहाड़िया (4), सोनु पहाड़िया (8), मोहन पहाड़िया (7), शंकर पहाड़िया (6), और टेंपो चालक विश्वनाथ पहाड़िया शामिल हैं. घायलों ने बताया कि वे बोड़ाम बोटा के रहने वाले हैं. सोमवार की दोपहर वे रामगढ़ से मेला देखकर टेंपो से लौट रहे थे. इस बीच काली मंदिर के आगे तिसाइ एनएच 33 पर ट्रेलर ने टेंपो को साइड से धक्का मार दिया.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news