इलाज के नाम पर महिला ने की हजारों रुपए की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची थाना 

    इलाज के नाम पर महिला ने की हजारों रुपए की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची थाना

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के उलीडीह की एक डॉली नाम की महिला दुर्गा महिला मंडल के सदस्यों से इलाज के नाम पर हजारों रुपए की ठगी कर फरार हो गई. वैसे महिला जगह बदलकर कहीं अन्यत्र रह रही है. हालांकि पीड़ित महिलाओं ने महिला को धर दबोचा. जिसके बाद महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस थाने को दी. जहां सोमवार को महिलाओं ने उलीडीह थाना पुलिस से जालसाज महिला को गिरफ्तार करने की मांग की. उलीडीह थाना प्रभारी ने महिला के पति को फोन कर पीड़ित महिलाओं के पैसे वापस करने की बात कही. महिलाओं ने बताया कि 10 दिनों के भीतर अगर उनके पैसे वापस नहीं किए गए तो जालसाज महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा.
    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news