बीसीसीएल : कोयला चोरी रोकने के लिए 12 एरिया में सीआईएसएफ की जल्द होगी तैनाती
.jpeg)
.jpeg)
धनबाद(DHANBAD)- बीसीसीएल के कोलियरी इलाकों में बढ़ती कोयला चोरी पर रोकथाम के लिए शनिवार को बी सी सी एल के बरोरा और ब्लॉक दो एरिया के जी एम ,सी आई एस एफ के अधिकारियों के साथ बैठक भीमकनाली स्थित सी आई एस एफ कैम्प में हुई. इससे पहले बी सी सी एल के सुरक्षा इंचार्ज मायाशंकर पांडेय,सी आई एस एफ कमांडेन्ट विशाल शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने पहले जी एम ऑफिस मे जी एम सहित अन्य कोल अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया.
बैठक के दौरान बी सी सी एल के सुरक्षा इंचार्ज मायाशंकर पांडेय ने कहा कि सभी बारह एरिया में आने वाले कुछ महीनों में अब सी आई एस एफ का तैनाती की तैयारी है. बी सी सी एल के सुरक्षा चीफ पांडेय ने कहा कि इसके लिए बी सी सी एल के सी एम डी सहित सी आई एस एफ के सभी आला अधिकारियों का मंथन चल रहा है.
बैठक में मौजूद सी आई एस एफ के अधिकारी के अनुसार धनबाद में बढ़ती कोयला चोरी पर अब लगाम लगेगी. कयास लगाए जा रहे है कि आने वाले कुछ महीने में बी सी सी एल में सी आई एस एफ की सुरक्षा में नया बदलाव देखने को मिलेगा. बैठक में कमांडेंट सी आई एस एफ विशाल शर्मा ,उप कमांडेन्ट विश्वनाथन एस ,जी एम बरोरा जितेंद्र मल्लिक ,जी एम ब्लॉक दो चितरंजन कुमार,और बरोरा और ब्लॉक दो के सी आई एस एफ इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
रिपोर्ट - ओम प्रकाश ,धनबाद
4+