मैकलुस्कीगंज में विदेशी नागरिक ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सूसाइड नोट   

    मैकलुस्कीगंज में  विदेशी नागरिक ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सूसाइड नोट   

    रांची(RANCHI): झारखंड के मैकलुस्कीगंज में एक विदेशी नागरिक ने आत्महत्या कर ली. मैकलुस्कीगंज के झारखंड बंगला में उसका शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया. उसकी पहचान मारकोस लेथरडेल के रूप में हुई है, जो मूलरूप से कनाडा का रहने वाला था. वह मैकलुस्कीगंज के निवासी कैलाश यादव के यहां काफी दिनों से रह रहा था. शव के पास से सूसाइड नोट भी मिला है. घटना के दिन कैलाश अपने परिवार के साथ रांची में थे.

    नवंबर 2021 में आया था मारकोस मैकलुस्कीगंज

    कैलाश ने बताया कि मारकोस लेथरडेल नवंबर 2021 में मैकलुस्कीगंज आया था. बीते दिन मारकोस की पूर्व पत्नी ने कैलाश को फोन कर बताया था कि मारकोस ठीक नहीं है. इसके बाद कैलाश रांची से मैकलुस्कीगंज गए. इसके बाद कैलाश को मारकोस का शव छत में लगी लकड़ी की बीम से लटका हुआ मिला.  शव के पास से मिले सूसाइड नोट में मरकोस ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. आगे की जांच में पुलिस लगी हुई है. कैलाश यादव की लिखित सूचना पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. आत्महत्या की जानकारी कनाडा और अमेरिकी दूतावास को दे दी गयी है.  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news