हाइवा ने बिजली पोल को मारी टक्कर , नौ पोल के बिजली तार क्षतिग्रस्त, चालक फरार 

    हाइवा ने बिजली पोल को मारी टक्कर , नौ पोल के बिजली तार क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    धनबाद(DHANBAD) - शनिवार की  देर रात को अज्ञात हाइवा  ने नियंत्रण खोकर टुंडी के  पोखरिया के पास सड़क किनारे बिजली के खंभे को  टक्कर मार दी.   बिजली खंभे में लगा ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिगस्त हो गया है.  टक्कर इतनी जोरदार थी कि  उसके दबाव से बिजली के कुल नौ खंभे के तार और पोल  क्षतिगस्त हो गए है.  घटना के बाद हाइवा  फरार हो गया.  संभवतः देर रात को हाइवा  बजरा घाट बालू लोड करने जा रहा था और  चालक किसी तरह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और पोखरिया पोस्ट आफिस के समीप सड़क किनारे ट्रांसफार्मर लगे बिजली खंभे से टकरा गया.

     ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय बिजली सप्लाई बंद थी, जिस कारण एक बड़ी घटना होने से बच गई.  ग्रामीण दिलीप राम ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी र आवाज लोगों ने सुनी, गर्मी के मौसम होने के कारण अधिकतर लोग जगे हुए थे.  आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के विरोध में सड़क जाम करना चाहा परंतु घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पूर्वी टुण्डी पुलिस ने लोगों को समझा कर ऐसा नहीं करने पर तैयार कर लिया.  रविवार सुबह लगभग दस बजे से विभाग की ओर से बिजली मरम्मत कार्य शुरू किया गया है. 



    Related News