अपराधियों का दु:साहस : सड़क किनारे सत्तू पी रही शिक्षिका के गले से सोने के चेन की छिनतई

    अपराधियों का दु:साहस : सड़क किनारे सत्तू पी रही शिक्षिका के गले से सोने के चेन की छिनतई

    धनबाद(DHANBAD) - पाथरडीह  के सीएचसी चासनाला के समीप एक शिक्षिका के गले से आज बाइक पर सवार अपराधियों ने सोने की चेन झपट कर फरार हो गए.  जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय डिवाडीह  10 नंबर की 55 वर्षीय शिक्षिका शीला कुमारी बूस्टर डोज लेने  के लिए सीएचसी चासनाला पहुंची थी.  उन्हें भूख लगी तो वह सत्तू पीने के लिए गई, इस दौरान उनकी एक साथी  शिक्षिका और गाड़ी का चालक  वहीं था.  इतने में बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट लिए और  उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और चलते बने.  गिरने से शिक्षिका के हाथ में गंभीर चोट आने की खबर है.  शिक्षिका धनबाद के बाबू डीह  की रहने वाली है और चेन  की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई है. घटना की सूचना  पुलिस को दे दी गई है. 



    Related News