संकीर्ण रास्ते में आमने-सामने फंसी वाहनों पर सवार लोगों के बीच जमकर मारपीट

    संकीर्ण रास्ते में आमने-सामने फंसी वाहनों पर सवार लोगों के बीच जमकर मारपीट

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के बरवड्डा  से कापासाडा, जीरामुड़ी बस्ती बारात  जाने के क्रम में गुरुवार की देर रात को मारपीट हुई ,जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है.  इस संबंध में गोविंदपुर थाने में आवेदन दिया गया है. आवेदन देने वाला सूरज कुमार मंडल हैं ,उन्होंने कहा है कि जीरामुड़ी गांव  पार होने के समय अचानक बाराती गाड़ी का  रोककर गाली गलौज की गई एवं अभद्र व्यवहार किया गया.  सूरज मंडल ने मनोज मंडल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.  आरोप यह भी है कि 10-15 लोगों ने गाड़ी रोककर मारपीट की , पुलिस मामले की जांच कर रही है. पता चला है कि विवाद की जड़ में रास्ता है. दोनों पक्ष की गाड़िया फंस गई थी और कोई पीछे हटाने को तैयार नहीं था  इसी  बात पर विवाद शुरू हुआ ,जो मारपीट तक पहुंच गया. 



    Related News