स्कूल बस में आग के बाद एक्टिव दिखा प्रशासन : अलार्मिंग निकली स्कूल बसों की जांच रिपोर्ट

    स्कूल बस में आग के बाद एक्टिव दिखा प्रशासन : अलार्मिंग निकली स्कूल बसों की जांच रिपोर्ट

    रांची (RANCHI) : बुधवार को लालपुर में एक स्कूल बस के खाक होने की घटना के बाद प्रशासन नींद से जागा. हरमू के सहजानंद चौक पर 48 बसों की जांच की गयी तो 23 बस मानक में ही फेल निकले. किसी में ओवरलोडिंग थी तो किसी में अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी थे.  जानकारी के मुताबिक जिन बसों में खामियां मिली हैं उसके स्कूल प्रबंधन और बस मालिकों को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा.  बता दें कि रांची जिला परिवहन पदधिकारी,  प्रवीण कुमार प्रकाश एवं सड़क सुरक्षा के डीआरएसएम जमाल खान, रोड़ सेफटी इंजिनियर गौरव कुमार एवं आईटी सहायक अभय कुमार एवं परिवहन कार्यालय के कर्मी ओम प्रकाश, धान सिंह पूर्ति आदि के साथ संयुक्त अभियान से सहजानंद चौक पर गुरुवार को स्कूली वाहनों पर चेंकिग अभियान चलाया गया.

    मिली चेतावनी, अगली बार हुए फेल तो खैर नहीं

     दो साल कोरोना बंदी झेलने के बाद सभी स्कूल खुल गये हैं एवं सभी बसों का परिचालन नियमित रूप से हो रहा है.  ऐसे में पहले भी जिला परिवहन पदाधिकारी सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं वाहन मालिकों को सभी दस्तावेज पूर्ण/अद्यतन करने हेतु एवं सुरक्षा से संबंधित मानकों को अनुपालन हेतु पत्र दिया गया था. बस मालिकों को चेतावनी दी गई है कि अगली बार मानक पूरे नहीं दिखे तो उनके विरूद्ध कार्रवाई होगी.

    स्कूली वाहन के लिए जरूरी मानकः-

    स्कूली वाहन का रंग पीला होना चाहिए, और स्कूल बस लिखा होना चाहिए
    बस पर लिखा होना चाहिए स्कूल का नाम और पता
    बस के मालिक का नाम सहित फोन नंः
     बस व अन्य वाहनों की खिड़की पर सुरक्षा के लिए लोहे की ग्रील लगी होनी चाहिए.
    स्कूल बस में आपात कालीन द्वार जाम नहीं होना चाहिए.
     बच्चों की सुविधानुसार सीट होनी चाहिए.
    Emergency Toolkit/First Aid Kit
    वाहन में अग्शिमन यंत्र होना जरूरी है।
    चालक/उपचालक/खलासी का ड्रेस कोड अनिवार्य होना चाहिए.
    सभी दस्तावेज साथ में रखना, सुरक्षा हेतु सीट बेल्ट, स्पीड गवर्नस अनिवार्य.

    रिपोर्ट : रंजना कुमारी, रांची



    Related News