अब महिलाएं भी बेचेंगी शराब, देवघर में 10 महिलाओं ने किया आवेदन

    अब महिलाएं भी बेचेंगी शराब, देवघर में 10 महिलाओं ने किया आवेदन

    देवघर(DEOGHAR): बेरोजगारी का आलम ऐसा है कि अब आधी आबादी शराब दुकान की कमान संभालने के लिए तैयार हो रही है. झारखंड सरकार द्वारा जारी नई शराब नीति के तहत अब सरकार शराब बेचेगी. ऐसे में शराब दुकान के लिए बेरोजगारों को बहाल करने का निर्णय भी लिया गया. जिनका नियोजनालय में नाम दर्ज है उन्ही की बहाली की जाएगी. शराब दुकान के संचालन के लिए दुकान प्रभारी और दुकान सहायक की आवश्यकता है. इसके लिए जिला स्तर पर बहाली की प्रक्रिया की जा रही है.

    बड़ी संख्या में महिलायें ले रही भाग

    देवघर उत्पाद विभाग ने नियोजनालय में पंजीकृत बेरोजगारों का साक्षात्कार लिया जा रहा है. इस साक्षात्कार में बड़ी संख्या में महिलाएं भी भाग ले रही है. अभी तक 10 के आसपास महिलाओं ने शराब दुकान में काम करने की इच्छा जताई है. देवघर उत्पाद अधीक्षक कमल नयन सिन्हा ने जानकारी दी कि 1 मई 2022 से सरकार अपने स्तर से शराब दुकान का संचालन करेगी. देवघर में कुल 90 शराब दुकान है जिसमें 296 लोगों की बहाली की जाएगी. इसके अलावा 294 लोगों को रिज़र्व में रखा जाएगा. इन्होंने बताया कि महिलाओं ने स्वेच्छा से शराब दुकान में काम करने के लिए आवेदन दी है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर   

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news