एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें.......

    एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें.......

    धनबाद(DHANBAD) - कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी सीएमपीडीआई के विलय की मंजूरी कोयला मंत्री प्रभात जोशी ने दे दी है.  अब इसका बिलय   मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल ) में होगा.  एमईसीएल खनन मंत्रालय की मिनी रत्न कंपनी है और  इसका मुख्यालय नागपुर में है.  अभी इसके लगभग 1100 कर्मचारी है. एमईसीएल पिछले वित्तीय वर्ष में 146 करोड़ का लाभ कमाया था.

    *धनबाद(DHANBAD) |  कतरास में आज फिर हुई फायरिंग.  धनबाद में कोयला चोरों के आगे व्यवस्था बौनी दिख रही है. कोयला चोरी में लगे लोगों के लिए पिस्तौल, बम और गोली खिलौना हो गया है.  जब जिसको जी में आता है, फायर झोंक देता है ,बमबाजी कर देता है और पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति  करती है.  3 दिन पहले कोयला चोरों ने आपसी विवाद में एक जेसीबी मशीन को फूंक दिया ,15 से अधिक राउंड फायरिंग की, बमबाजी की*. 

    *धनबाद(DHANBAD) |  ए सी क्यू  शेल्टर  बनने से धनबाद नगर निगम की खूब वाहवाही  हो रही है लेकिन एक शौचालय को लेकर नगर निगम की पिछले 3 सालों से किरकिरी भी हो रही है.  लेकिन उसका कोई स्थाई समाधान  नगर निगम नहीं कर पाया है.  यह बार सौ फीसदी  सच है.  हम बात कर रहे हैं पार्क मार्केट, हीरापुर विवेकानंद चौक का.  पार्क मार्केट शहर का एक महत्वपूर्ण बाजार है और एक अनुमान के अनुसार रोज यहां 50,000 से अधिक लोग  आते- जाते है.  करोड़ों का कारोबार होता है ,यह आंकड़ा हमारा नहीं है बल्कि यह बातें  पार्क मार्केट चेंबर के अध्यक्ष संजीव चौरसिया ने The Newspost  से कही है*. 

    *धनबाद(DHANBAD) | धनबाद के  पीके राय कॉलेज में 49 छात्रों ने  नामांकन BCA विषय में लिया था. कॉलेज ने  इसी विषय की फीस ,रजिस्ट्रेशन का पैसा भी लिया था. लेकिन अब परीक्षा फॉर्म दूसरे विषय Bsc ca का भरवाया  जा रहा है,जिससे छात्रो में उबाल है. छात्रो का कहना है कि जिस विषय की पढ़ाई उनलोगों ने की ,उसकी  परीक्षा न लेकर दूसरे विषय की परीक्षा  कॉलेज लेना चाह रहा है.इसी समस्या को लेकर छात्र कोयलांचल  बिनोद बिहारी विश्वविद्यालय पहुंचे. कुलपति को समस्या बताने आये है. सेमेस्टर 1 का परीक्षा तिथि 21 अप्रैल है,विश्वविद्यालय से अनुरोध करने आये है कि जिस विषय की पढाई कराई गई ,परीक्षा उसी की ली  जाय,अगर ऐसा नही होता है तो छात्र आंदोलन करेंगे*.

    *धनबाद(DHANBAD) |  भारतीय जनता पार्टी    रागिनी सिंह जी  जनता मजदूर संघ का  संयुक्त महामंत्री बनाए जाने के बाद आज झरिया कतरास मोड़ कार्यालय में उनका स्वागत किया गया.   रागिनी सिंह  ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे कहा की हर कदम पर मजदूरों की आवाज बनने का काम होगा.  लोगो ने आज जिस उत्साह के साथ  सम्मान किया है. मै उनके भरोसे को कभी टूटने  नही दूंगी.   मौके पर  कुसुंडा क्षेत्रीय सचिव अरविंद सिंह,बस्ताकोला क्षेत्रीय सचिव रुद्र प्रताप सिंह,लोदना क्षेत्रीय सचिव अनिल सिंह,पी बी एरिया क्षेत्रीय सचिव कृष्णा सिंह,शुदर्शन प्रसाद,शिवजी सिंह*,

    *धनबाद(DHANBAD) |  पूर्वी टुण्डी प्रखंड कार्यालय में  गुरुवार को कुल 13 मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किये , जिन में 7 महिला एवं 6 पुरुष  शामिल है.  गुरुवार को रघुनाथपुर पंचायत से केंदुली मुर्मू,मानकी हेम्ब्रम, सुचिल मराण्डी जबकि चुरूरिया पंचायत से सरफुद्दीन अंसारी, सुरेश मुर्मू लटानी पंचायत से रामेश्वर मराण्डी, नित्यानंद मंडल, विनोद कुमार रामपुर पंचायत से कुशमी देवी, रूपन से काशीनाथ हांसदा, उकमा से निर्मली सोरेन, पाण्ड्रा बेजरा से समीना बीबी तथा मैरानवाटांड़ पंचायत से खोमा मोदक ने मुखिया प्रत्याशी के लिए नामांकन किया*.  



    Related News