कैंपस में नेचर क्लब : छात्रों ने जाने फुटकती चिड़ियों की जिंदगी के कई राज

    कैंपस में नेचर क्लब : छात्रों ने जाने फुटकती चिड़ियों की जिंदगी के कई राज

    धनबाद (DHANBAD) :  डिनोबिली स्कूल में  मंगलवार को इंडियन बर्ड्स फोटोग्राफी सोसाइटी की मदद से  नेचर क्लब पर कार्यक्रम किया गया. आयोजन की शुरुआत प्रकृति प्रेमी एवं बर्ड वाचर ए. के. सहाय द्वारा खींची गई पंछियों की तस्वीरों के स्लाइड शो से हुआ. 

    इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि छात्रों को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इससे छात्रों में प्रकृति के प्रति जागरूकता आएगी. पंछियों के प्रति  रुचि जगेगी. इस मौके पर सहाय की पुस्तक "इंडियन वाइल्डलाइफ फॉर यूथ" की प्रति बच्चों में निशुल्क वितरित की गई. 

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news