कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर एक नजर में पढ़िए खास खबरें मंगलवार दिनांक 19 अप्रैल को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

     7159 सरप्लस कर्मियों को कम करने की तैयारी : बीसीसीएल अपने यहां कार्यरत सर प्लस मैन पावर कम करने पर विचार कर रहा है. ऐसे कर्मियों को वीआरएस देने के अलावा कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों में तबादला किया जा सकता है. कंपनी तबादले के लिए कोल इंडिया को पत्र लिखकर आग्रह करेगी. बीसीसीएल की बोर्ड मीटिंग में सोमवार को इस पर विचार किया गया. कोयला भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता सीएमडी ने की. (प्रभात खबर)

    बीसीसीएल के फिल्टर प्लांटो की जलापूर्ति क्षमता 21.81 एमजीडी, हो रही महज 6.94 एमजीडी सप्लाई, पानी को तरस रहे लोग : बीसीसीएल अपने कमांड एरिया और श्रमिक कालोनियों में जरूरत के हिसाब से पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है .ऐसा नहीं कि कोयला उत्पादक कंपनी के पास इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है. कंपनी के अलग-अलग जगह पर कुल 82 फिल्टर प्लांट स्थापित हैं .इनमें 53 प्रेशर फिल्टर, 22 रैपिड ग्रेविटी फिल्टर व 7ss फिल्टर हैं. इन प्लांटों की कुल क्षमता 21.81 मिलियन गैलन प्रतिदिन जलापूर्ति की है. (प्रभात खबर)

    तिल-तिल कर मरने को मजबूर हैं आर्थिक रूप से कमजोर मरीज : बकाया बिल भुगतान नहीं होने पर आयुष्मान योजना से सूचीबद्ध निजी अस्पतालों ने गरीबों का इलाज बंद कर दिया है. इसका सबसे अधिक असर किडनी के मरीजों पर पड़ रहा है. डायलिसिस नहीं लेने की वजह से उनकी स्थिति गंभीर होती जा रही है, जो पैसे देने में सक्षम है वह डायलिसिस करा ले रहे हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है वह तिल तिल कर मरने को विवश है. किसी का शरीर तो किसी का चेहरा फूल गया है. कोई खड़ा रहने की स्थिति में नहीं है. इस समस्या को लेकर सोमवार की सुबह धनबाद नर्सिंग होम के बाहर में किडनी के मरीजों ने विरोध प्रदर्शन किया.(प्रभात खबर)

     केंद्रीय मंत्री ने कहा झारखंड को बिजली चाहिए तो पैसा देना होगा : केंद्रीय उर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में बिजली की कोई कमी नहीं है. झारखंड सरकार को बिजली चाहिए तो पैसा देना होगा. राज्य सरकार पैसा दे और बिजली ले, यदि झारखंड सरकार बिजली पर्याप्त नहीं ले पा रही है तो इसमें राज्य सरकार की विफलता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं कर रही है. सोमवार को मैथन पहुंचे मंत्री ने कहा कि बिजली के उत्पादन के क्षेत्र में अभूतपूर्व तेजी आई है. (हिंदुस्तान)

     मेडिकल कॉलेज में ढाई घंटे तक बंद रही ऑक्सीजन सप्लाई, छटपटाते रहे 15 मरीज : मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 2:30 घंटे तक ऑक्सीजन सप्लाई बंद रही ,जिस से 15 मरीज छटपटाते रहे. सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाकर मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई. जानकारी के अनुसार पीएम केयर्स फंड से एसएनएमएमसीएच में लगे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट से अचानक तेज धुआं निकलने लगा. और प्लांट बंद हो गया. तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर आग बुझाई गई. जांच में पता चला कि प्लांट का एमसीबी जल गया है, साथ ही बिजली के तार जल गए. सूचना पाकर ऑक्सीजन प्लांट के नोडल ऑफिसर डॉ मृत्युंजय कुमार पहुंचे. उन्होंने मरीजों को ऑक्सीजन की वैकल्पिक व्यवस्था कराई, इसके बाद एमसीबी बदला गया. (हिंदुस्तान)

    धनबाद में 2000 प्रतिदिन से 200 पर सिमट गई करोना जांच : धनबाद में  एक भी मरीज नहीं है धनबाद कोरोना मुक्त हो चुका है, यह सुनने में अच्छा जरूर लग रहा है लेकिन उसके साथ एक सत्य भी है कि जिले में  जांच नहीं के बराबर हो रही है. प्रतिदिन 2000 से 3000 जांच वाले जिला में अब मुश्किल से 200 लोगों की जांच हो रही है. डॉक्टरों की मानें तो देश में बढ़ते कोरोना के मामले के बीच जिला में जांच का कम होना खतरनाक हो सकता है. इससे अचानक को रोना ब्लास्ट होने की आशंका बनी हुई है. (हिंदुस्तान)

    अवैध खनन में वर्चस्व को ले दो गुटों में 17 राउंड फायरिंग, बम फोड़े, जेसीबी फूंकी : खरखरी का पहलवान बाबा जंगल सोमवार की रात बम के धमाकों व गोलियों  से गूंज उठा. 17 राउंड फायरिंग हुई, चार बम फोड़े गए, एक पे लोडर मशीन को आग के हवाले कर दिया गया. मामला अवैध कोयला व्यवसाय से संबंधित बताया जाता है. सूचना मिलते ही खरखरी पुलिस, मधुबन थाना, बाघमारा थाना सहित कतरास रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची .पुलिस ने मौके से आठ खोखे व बम के अवशेष बरामद किए. बताया जाता है कि रात को अवैध कोयला तस्करों द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर कोयले की खुदाई की जा रही थी ,इसका विरोध एक गुट ने किया, जो पहले से ही वहां अवैध खनन कर रहा था. इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई, इसके बाद आक्रोशित लोगों ने खनन कार्य में लगी जेसीबी में आग लगा दी. (दैनिक भास्कर)

    ट्रायल ओके धनबाद को 40 के बजाय अब 50 एमएलडी पानी देने पर मुख्यालय सहमत : धनबाद को 50 एमएलडी पानी देने पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहमत हो गया है. सोमवार को विभाग के अभियंता प्रमुख रघुनंदन प्रसाद शर्मा ने कार्यपालक अभियंता समेत अन्य इंजीनियरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर 55 एमएलडी पानी सप्लाई पर 3 दिनों से चल रहे ट्रायल की जानकारी ली. 55 एमएलडी पानी सप्लाई में किसी तरह की दिक्कत हो रही है क्या और अगर 55 की जगह 50 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाए तो क्या शहर की जरूरत को पूरा किया जा सकता है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अभियंता प्रमुख ने 50 एमएलडी पानी सप्लाई पर अपनी सहमति व्यक्त की लेकिन इस पर अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है. (दैनिक भास्कर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news