अवैध कोयला लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार


धनबाद (DHANBAD) : सीआईएसएफ शीतलपुर की टीम ने सोमवार शाम ईसीएल मुगमा एरिया के बरमुरी ओसीपी के समीप अवैध कोयला लदे दो ट्रैक्टर को भागते हुए धर दबोचा और मैथन पुलिस के सुपुर्द कर दिया. इधर मैथन पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है . जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ को सूचना मिली थी कि बरमूरी ओसीपी के समीप बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध खनन किया जा रहा है. दर्जनों की संख्या में अवैध मुहाने खोले गए हैं और अवैध रूप से कोयले का खनन कर ट्रैक्टरों और स्कूटर में लादकर पास के भट्टों में खपाया जाता है. इसी सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम ने दबिश दिया .टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक भागने लगे. भागने के क्रम में ट्रैक्टर पलटी मार गया और चालक भागने में सफल रहा. इधर टीम ने जब्त कोयला और ट्रैक्टर को मैथन पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. मैथन पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है .
रिपोर्ट : विनोद सिंह, निरसा, धनबाद
4+