बिना कनेक्शन कर रहे थे बिजली का उपयोग, छापेमारी में रंगे हाथ धराए, अब देंगे जुर्माना


पलामू (PALAMU) : विद्युत अवर प्रमंडल जपला के दल ने हैदरनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को छापामारी अभियान चलाया. छापामारी अभियान दल ने खडीहा में ललन सिंह के परिसर में बिना बिजली कनेक्शन बिजली का उपयोग करते पाया गया.इनपर दस हजार का जुर्माना लगाया गया है. जबकि आरिफ वाकर खान ग्राम खड़ीहा पर 15 हजार, मुग्नी रहमान मोकहर कला पर 50 हजार व उस्मान खान पथलौटिया पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है.
FIR दर्ज
सभी के खिलाफ कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने हैदरनगर थाना में बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग करने की प्राथमिकी दर्ज कराया है. कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सहायक अभियंता संजय कुमार ने छापामारी दल का गठन किया. जिसमे सहायक अभियंता संजय कुमार, कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह, मानवदीवस कर्मी जितेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार व धर्मेंद्र विश्वकर्मा शामिल थे. छापामारी दल ने बिना वैध कनेक्शन बिजली का उपयोग करने वाले चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया. कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर दो माह से अधिक का बकाया है वो विद्युत कार्यालय में सभी कार्यदिवास को भुक्तान कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की जा सकती है. उन्होंने कहा कि जिन लोगो ने किसी कारणवश दुकान, प्रतिष्ठान या घर का कनेक्शन नहीं लिया है, वो किसी भी कार्यदिवस को कार्यालय में आकर कनेक्शन करा सकते हैं. गलत ढंग से बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ साथ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी.
4+