निचितपुर कोलियरी में संजय उद्योग के ट्रांस्पोटिंग में लगे हाइवा में लगी आग , धू धू कर जला हाइवा

    धनबाद (DHANBAD) : बीसीसीएल की निचितपुर कोलियरी में संचालित  के ट्रांस्पोटिंग कार्य मे लगे हाइवा  में गुरुवार को किसी अज्ञात  ने आग लगा दी, जिससे  हाइवा जलकर राख हो गया.  ट्रांस्पोटिंग कार्य निचितपुर से बाँसजोड़ा साइडिंग तक चल रहा था.  यह घटना उस वक्त घटी, जब ईस्ट बसूरिया ओपी के मोहलीडीह बस्ती के ग्रामीण बिजली- पानी सहित अन्य मांग को लेकर निचितपुर कोलियरी कार्यालय के समक्ष आंदोलन कर रहे थे.  कोलियरी की  ट्रांस्पोटिंग, डिस्पेच, उत्पादन वाधित कर रखा था.   कोलियरी के एजेंट संजय सिंह के साथ जब वार्ता शुरू हुई तभी हाइवा में आग लगने की खबर लोगों को मिली.  घटना की सूचना पाकर पुलिस, सीआईएसएफ व ग्रामीण दौड़े ,तब तक हाइवा जल गया था. दमकल की गाड़िया भी पहुंची. 



    Related News