सीआईएसएफ ने पकड़ा कोयला लोड ट्रक, मुक़दमा दर्ज 

    सीआईएसएफ ने पकड़ा कोयला लोड ट्रक, मुक़दमा दर्ज

    धनबाद (DHANBAD) : बीसीसीएल और  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ ) के साथ हुए करार पर पुनर्विचार करने की बात उठने के बाद सी आई एस एफ भी  कोयले की धर पकड़ में सक्रिय हो गया है.  सूचना मिली है कि बुधवार को बीसीसीएल के एरिया 3 के जोगीडीह  स्थित बंद खदान के समीप कोयला लदे एक ट्रक को सीआईएसएफ की एरिया तीन की क्यू आर टी  टीम ने पकड़ा है.  बीसीसीएल मुख्यालय के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई की है.  पोस्ट कमांडेंट  की शिकायत पर बरोरा  थाना में अज्ञात  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.  लोड ट्रक का कोई भी दावेदार सामने नहीं आ रहा है.
    रिपोर्ट : ओम प्रकाश ,धनबाद  

     



    Related News