दुमका(DUMKA): दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड स्थित कुसुमडीह मौजा में दबंग हुरो मंडल के द्वारा सरकारी जमीन हड़पने को लेकर मामला सामने आया है. वहां के ग्रामीण इसका एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार सोलह आने रैयतों को धोखे में रखकर बिना कोई जानकारी दिए लगभग 6 बीघा जमीन का दुमका एसडीओ कार्यालय से मोटेशन करा लिया गया.
ग्रामीणों ने दुमका आयुक्त को आवेदन देकर की निष्पक्ष जांच की मांग
इस मामले को लेकर सभी ग्रामीणों ने उपायुक्त दुमका को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है. जिसकी जांच अंचल स्तरीय अधिकारियों को करनी है. लेकिन अब तक इस मामले में कोई भी जांच शुरू नहीं हुई है. जिससे ग्रामीणों को यह भय सता रहा है कि यह जांच टेबल पर ही ना हो जाए और वह मुख दर्शक बनकर ठगे जाए.
रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी(दुमका)
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

