महंगाई के खिलाफ देवघर और गुमला में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च

    देवघर/ गुमला ( DEOGHAR/ GUMLA) : केंद्र सरकार की नीतियों और दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के खिलाफ 31 मार्च से कांग्रेस पार्टी द्वारा देश व्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है.  इसी कड़ी में आज देवघर में महंगाई मुक्त भारत आंदोलन के तहत पैदल मार्च निकाला गया.  पार्टी कार्यालय से निकली पैदल मार्च विभिन्न चौक चौराहे होते  हुए टावर चौक पहुंचे, जहाँ महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.  

    जिला अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

    जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार देश की जनता के हितों को नजरअंदाज करते हुए प्रतिदिन डीजल,पेट्रोल, रसोई गैस एलपीजी,सीएनजी, पीएनजी के मूल्यें में वृद्धि कर मुनाफाखोरी का काम कर रही है,जो जनहित के खिलाफ चंद पूंजीपति व्यापारियों के हित में है.  साथ ही कहा कि यह सरकार देश की जनता के लिए नही बल्कि कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है.  जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस जन विरोधी सरकार देश की गद्दी से जबतक बेदखल नही होगी, तब तक कांग्रेस पार्टी द्वारा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन चलाया जाएगा.  उन्होंने बताया कि आगामी 7 अप्रैल को राज भवन के समक्ष धरना दिया जाएगा.

    गुमला में भी विरोध प्रदर्शन

    गुमला जिले में भी कांग्रेस नेताओ द्वारा पेट्रोल डीजल के साथ गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर जिले के टॉवर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया. जिला अध्यक्ष रोशन बरवा के साथ जिले के वरीय कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी सहित कई लोगों ने शामिल होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.  सभी नेताओ ने बीजेपी सरकार पर गरीबो पर लगातार मंहगाई की मार देने की बात कही है.  कांग्रेस नेताओ ने कहा कि आने वाले दिनों में मोदी सरकार को जनता इस बात का सबक सिखाते हुए सत्ता से हटाने का काम करेगी.

     

    रिपोर्ट: ऋतुराज सिंह, देवघर/ सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news