BREAKING : रांची एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, सभी यात्री सुरक्षित


रांची(RANCHI) रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया.जानकारी के अनुसार रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के टेकऑफ के दौरान अचानक से एसी बंद हो गया.इसके बाद एक जोरदार आवाज आई.विस्फोट जैसी आवाज सुनकर यात्रियों में हड़कंप मच गया.जिसके बाद फ्लाइट को पार्किंग में ले जाकर उसकी जांच पड़ताल की जा रही है. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
रिर्पोट: समीर हुसैन (रांची ब्यूरो)
4+