BREAKING : HEC के पूर्व सीएमडी जी के पिल्लई का निधन


रांची(RANCHI) -HEC के पूर्व सीएमडी जी के पिल्लई का मंगलवार की सुबह कोयंबटूर में निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. जी के पिल्लई के कार्यकाल में एचईसी की अच्छी स्थिति थी. मुनाफा हो रहा था. एचईसी की बेहतरी के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहे.फिलहाल जी के पिल्लई दक्षिण भारत के एक टी वी चैनल जनम में एमडी थे. उनके निधन से एचईसी के अफसर और कर्मी शोक में है . झारखंड के प्रभुत्वजनों ने जी के पिल्लई के निधन पर शोक जताया है.
4+