भाषा विवाद पर राज्य के लोगों को आपस में लड़ा रही सरकर : राज सिंहा

    भाषा विवाद पर राज्य के लोगों को आपस में लड़ा रही सरकर : राज सिंहा

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद -बोकारो में भोजपुरी, मैथिली, अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची से हटाए जाने का विरोध  भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच लगातार कर रहा है.  इसी क्रम में आज मंच ने विधायक राज सिन्हा का घेराव किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा, कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला -पुरुष शामिल थे.  कार्यक्रम धनबाद -बोकारो जिले से मगही , भोजपुरी ,अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाए जाने के विरोध में किया गया.  घेराव करने वाले लोगों का कहना था कि आप सभी भोजपुरी भाषा -भाषी लोग  कुछ करिए ,यह अस्तित्व का मामला है.  राज सिन्हा भी आंदोलनकारियों से मिले और कहा कि सरकार पहले इसको सूची में डालती है और फिर कुछ दिनों में ही हटा लेती है.  सरकार या जानबूझकर की है, जिससे कि झारखंड के लोग आपस में लड़ते -झगड़ते रहें और सरकार की नाकामियों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाये. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में जितना अन्य लोगों का योगदान रहा, उससे ज्यादा इन भाषा- भाषी  लोगों का था ,इसको कोई कैसे इंकार कर सकता है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news