लातेहार में तीन घंटे चली मुठभेड़, TPC के तीन नक्सली ढेर, एक घायल नक्सली धराया

    लातेहार में तीन घंटे चली मुठभेड़, TPC के तीन नक्सली ढेर, एक घायल नक्सली धराया

    लातेहार (LATEHAR) :  लातेहार जिले में शनिवार को पुलिस ने तीन टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमिटी) के उग्रवादियों को मार गिराया, जबकि एक को जख्मी हालत में पकड़ा है. सदर थाना क्षेत्र के सुदूर हेसालबार इलाके में मुठभेड़ हुई. पुलिस ने तीनों उग्रवादियों के शव बरामद कर लिए हैं. जबकि एक उग्रवादी को पकड़ में आने के बाद उसे इलाज के लिए भेजा जा रहा है. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

    आधे घंटे तक दोनों तरफ से हुई गोलीबारी

    जानकारी के अनुसार झारखण्ड पुलिस, झारखण्ड जगुआर (जेजे) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम और टीपीसी उग्रवादियों के दस्ते के बीच तकरीबन आधे घंटे तक गोलीबारी हुई है. इस मुठभेड़ में टीपीसी उग्रवादी बालूमाथ एरिया का जोनल कमांडर जितेंद्र उर्फ मांझी कमर में गोली लगने से घायल हुआ है. सुरक्षा बल ने घायल उग्रवादी को हिरासत में ले लिया है.

    ये मारा गया

    स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए उग्रवादियों में जितेंद्र यादव, कुंदा थाना पिंजनी पोटम, चंचल सिंह, मनिका थाना, डोंकी गांव और एक गोगाद पांकी का रहने वाला बताया जा रहा है. इस मुठभेड़ के बाद सर्च के दौरान उग्रवादियों के तीन शवों के अलावा अन्य सामान बरामद किये गए हैं.

    रिपोर्ट : जफर महबूब, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news