28  -29  की हड़ताल को सफल करें ,कोयला उद्योग बचेगा, तभी देश बचेगा

    28  -29  की हड़ताल को सफल करें ,कोयला उद्योग बचेगा, तभी देश बचेगा

    धनबाद (DHANBAD) : केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा 28 एवं 29 मार्च को आहूत  देशव्यापी हड़ताल को समर्थन के लिए कोलियरी क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ गई है.  शनिवार को सेल चासनाला कोलियरी के संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मजदूरों ने प्रदर्शन किया तथा हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया.

    घूम-घूम कर की नारेबाजी

     मजदूरों ने डीप माइंस ,कोल वाशरी वर्कशॉप आदि जगहों पर घूम- घूम कर सभा की तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के संयोजक सुंदर लाल महतो कर  रहे थे.  उन्होंने कहा कि  किसी भी रूप में सरकारी प्रतिष्ठानों की बिक्री बंद हो.  इधर अलगदीहा में हड़ताल को सफल बनाने के लिए लोदना और बस्ता कोला क्षेत्र के सभी यूनिटों में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सभा और गेट मीटिंग की गई.  यूनियन नेताओं ने कहा कि कोयला उद्योग और देश को कारपोरेट घरानों से बचाने के लिए हड़ताल जरूरी है, कोयला उद्योग बचेगा, तभी देश बचेगा. 



    Related News